



दिल्ली :-संसद हमले की बरसी पर आज संसद के अंदर और बाहर हड़कंप मच गया गया. एक ओर लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया. वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की. इससे संसद परिसर के बाहर हड़कंप मच गया.

संसद के बाहर की घटना में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इनके नाम नीलम और अनमोल शिंदे है. नीलम महिला है और उनकी उम्र 42 साल है वो हरियाणा के हिसार की रहने वाली है. दूसरे आरोपी का नाम अनमोल शिंदे है. अनमोल के पिता का नाम धनराज शिंदे है और महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. इसकी उम्र 25 साल है.
https://twitter.com/ANI/status/1734846750895313389?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1734846750895313389%7Ctwgr%5E1b375ef576ca2a77e0b4297316b745df6a9effb0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-846830879314823168.ampproject.net%2F2312012346000%2Fframe.html
ये घटना संसद भवन के बाहर और ट्रांसपोर्ट भवन के सामने हुई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इन दोनों को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है. दिल्ली पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी पूछताछ कर रही है.
संसद के बाहर और अंदर किया गया था स्प्रे
संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.