सास से प्रेम संबंध बन गए थे दामाद, ग्रामीणों ने की खूब पिटाई

बिहार :शादीशुदा व्यक्ति और तीन बच्चे के पिता को अपनी प्रेमिका और मामी सास से रात के अंधेरे में मिलना महंगा पड़ गया। दरअसल, मामला जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला गांव का है। प्रेमी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही बघमा गांव निवासी शंकर यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील यादव का अपने ही रिश्ते में मामी सास से कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था। वहीं उसका मामा ससुर बाहर कहीं रहकर मजदूरी करता है। सुनील तीन बच्चों का बाप है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही रामपुर गांव में है और प्रेमिका व मामी सास भी तीन बच्चे की मां है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमी सुनील का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। वहीं रात के अंधेरे में प्रेमी प्रेमिका और मामी सास से मिलने कल्ला गांव पहुंचा था। जिस वक्त वे मामी सास के साथ था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई। प्रेमी को महिला और पुरुष ने मिलकर पेड़ में बांधकर झाड़ू और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये जिलेभर में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि घटना 5 दिन पहले हुई, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तैरने लगा है। वहीं इस वीडियो को लेकर लोग अब तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं।

पुलिस को नहीं दी गई है मामले की सूचना
पेड़ से बांधे जाने के बाद सुनील यादव की पत्नी मौके पर पहुंची और थप्पड़, चप्पल और झाड़ू से अपने पति की पिटाई करती रही। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ भी वहां एकत्रित हो गई और लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे। हालांकि इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी भी मामले की जानकारी नहीं है। वहीं लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मैं बदलूंगा बिहार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव
Next post 26 Nov to 9 DEC E-paper 2023