सरेबाजार युवती के मुंह में डाली पिस्तौल की नली, तीन बार दबाया ट्रिगर..

सरेबाजार युवती के मुंह में डाली पिस्तौल की नली, तीन बार दबाया ट्रिगर..

एक युवती चाय की दुकान के बाहर स्टूल पर बैठी थी। कुछ देर बाद वह वहां से उठी और स्कूटर पर बैठकर जाने लगी। इसी बीच एक युवक सड़क पार करते हुए आया और युवती के बाल पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया। युवती का सिर नीचे सड़क पर लगा। फिर युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल उसकी नली युवती के मुंह में डाल दी।  युवक ने एक के बाद एक तीन फायर करने चाहे लेकिन तीनों बार कारतूस अटक गया। जिससे, तीनों फायर मिस हो गए। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और युवक को पकड़कर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। लोगों की पिटाई से युवक बेहोश हो गया था, जिसे अस्पताल भेजा गया। घटना पूर्वी पटेलनगर में सहारनपुर रोड किनारे दुकानों के सामने हुई।

Attempt to murder a girl by putting the barrel of a pistol in her mouth Dehradun Crime News Uttarakhand युवक ने पहली बार ट्रिगर दबाया लेकिन फायर नहीं हुआ। इसके बाद उसने दो बार और प्रयास किए लेकिन एक बार भी फायर नहीं हुआ। पास खड़े एक दुकानदार ने झपट्टा मारकर युवक को धकेल दिया और उसके ऊपर लेट गया।  इस धक्के से युवक के हाथ से पिस्तौल नीचे गिर गई। फिर क्या था वहां मौजूद लोग युवक के ऊपर टूट पड़े। किसी ने बेसबाल का बैट उठाया तो कोई हाथों से ही उसकी पिटाई करने लगा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई।  दुकानदारों और पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से तीन सर्जिकल ब्लेड भी बरामद हुए। यदि समय रहते उसे न पकड़ा जाता तो वह इन ब्लेड से भी युवती पर वार कर सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि इस युवक को काफी देर पहले मंदिर के पास गली में देखा गया था। जबकि, लड़की पहले से ही दुकान में मौजूद थी। हालांकि, दोनों की पहले मुलाकात हुई या नहीं इस बारे में स्थानीय लोगों को भी जानकारी नहीं है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। इसके बाद ही आगे की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जमीन के नीचे बिना रोशनी और खाना…’,
Next post बेटी की शादी के लिए मिलती है आर्थिक मदद,