पार्षद द्वारा मारपीट में कार्यवाही नहीं होने पर पीड़ित आत्महत्या करने टावर पर चढ़ा

भिलाई:कांग्रेस पार्षद अभय सोनी द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप के बाद उचित कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सेक्टर 10 स्थित उत्कल होटल के सामने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी दे रहा था। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पीड़ित को समझा कर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया।

इस बीच सांसद विजय बघेल सेक्टर 10 घटना स्थल टावर के पास पहुंचे और सतपाल सिंह से मोबाइल में बात किया और कहा कि उतर जाओ आपको न्याय जरूर मिलेगा। इसके बाद उन्हें पार्षद की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। तब जाकर सतपाल सिंह टावर से नीचे उतरा। पार्षद सुभद्रा सिंह व थानेदार के साथ सतपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया।

पीड़ित सतपाल सिंह से कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी, उसके बेटे अमन सोनी ने की थी मारपीट

बता दें कि सेक्टर-10 निवासी पीड़ित सतपाल सिंह की शिकायत पर भिलाई निगम के वार्ड 64 के कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी, उसके बेटे अमन सोनी व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया है कि रविवार की रात को उसे फोन कर सेक्टर-नौ चौक पर बुलाया गया। पीड़ित वहां पहुंचा तो वहां उससे मारपीट की गई। वहां से पीड़ित सतपाल सिंह सीधे भिलाई नगर थाने पहुंचा और शिकायत की।

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने एफआइआर की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान आरोपित पार्षद अभय सोनी, उसका बेटा अमन सोनी अन्य लोग थाने पहुंच गए। थाना में घुसकर आरोपितों ने पीड़ित से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवक की पगड़ी गिर गई। थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने आरोपितों को रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने पुलिस वालों से भी धक्का-मुक्की की।

किसी तरह से मामले को संभाला गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी की। युवक की पगड़ी को मुद्दा बनाकर रात में ही सिख समाज के लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और अपना विरोध जताया। इस मामले में अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इसी को लेकर सतपाल सिंह नाराज है और आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण
Next post 12 Nov to 18 nov E-paper 2023