पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर, चुनावी सभा को करेंगे आज संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे. जहां वह कांकेर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि पांच राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी इसी महीने चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से रैलियां कर रहे हैं. बीजेपी भी छत्तीसगढ़ में जमकर रैलियां कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी भी बीजेपी की ओर से छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में उतरे हैं. पीएम मोदी के अलावा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मैदान में उतारा है. गुरुवार के बाद गृहमंत्री शाह और सीएम योगी भी छत्तीसगढ़ में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए वोटिंग 7 नवंबर को होगी. जबकि दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के मतदान में अब सिर्फ पांच दिन ही बाकी रहे हैं. ऐसे में सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर रैलियां कर रही है. आज के बाद गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगें. जहां वह 4 नवंबर को राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिनों के अंदर तीन बार छत्तीसगढ़ आ सकते हैं और अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 नवंबर) छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेगे. इस दौरान पीएम मोदी कांकेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगेंगे. इसके बाद 8 नवंबर को भी प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ आएंगे और विश्रामपुर के अलावा सूरजपुर में एक-एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी 14 नवंबर को राजधानी रायपुर में एक रोड शो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्याज की कीमत में हुई गिरावट
Next post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 नवंबर को दुर्ग आगमन पर पुलिस द्वारा पार्किंग प्लान एवं रूट के संबंध में जारी की एडवाइजरी