यात्री बस हादसे का शिकार, दो की मौत, 40 घायल

बिलासपुर :बिलासपुर में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि बस बिलासपुर से प्रयागराज जा रही थी, इस दौरान बस केंदा घाटी में गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गईख्‍ जबकि 40 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बस की रफ्तार थी तेज

जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर छपरा मोडनार पेंड्रा के पास हुआ। बस की रफ्तार काफी तेज थी चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ के बीच अनियंत्रित होकर के पलट गई। जिससे बस में बैठे 40 यात्रियों को हल्की चोटे आई और इसमें से 12 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भयानक दर्दनाक हादसे में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

लोगों ने की मदद

इस हादसे के बाद देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जिन तीन की हालत गंभीर इन्हें सिम्स रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बस्तर संभाग की 12 सीटों के लिए 140 लोंगों ने किया नामांकन पत्र जमा
Next post नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं- भूपेश