चंद्रयान -3 की सफलता के लिए अयोध्या में टूटी मजहब की दीवारें

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हो गई है. इसके लिए पूरे देश में प्रार्थनाएं की गई थीं. हर कोई चाहता था कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे. अयोध्या में जो कुछ हुआ उसने एक बार फिर से गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की. बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हाथ उठाकर अल्लाह से दुआ मांगी थी.

चंद्रयान-3 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रमा की धरती पर उतरेगा  

इकबाल अंसारी ने कहा था कि अगर चंद्रयान-3 सफल हो जाता है तो हम दो रकात की नमाज अपने घर अदा करेंगे. इसके अलावा अलग-अलग मजारों पर बड़ी संख्या में मुस्लिम दुआएं मांगते नजर आए. चंद्रयान-3 बुधवार की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड कर गया है. अयोध्या से यह तस्वीर देश के उत्साह को लेकर बहुत कुछ बयां कर रही है.

अयोध्या ने एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. अयोध्या के सारे साधु संतों की निगाहें चंद्रयान-3 पर लगी हुई हैं. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई अयोध्या के गृहस्थ सभी चाहते हैं कि दुनिया में भारत का नाम रोशन हो. मिशन चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मजहब की दीवारें टूट गई.

इकबाल अंसारी ने साधु-संतों के साथ मांगी दुआएं 

जगतगुरू आचार्य परमहंस ने कहा कि चारों वेदों की ऋचाओं का पाठ साधु संतों के द्वारा किया गया साथ ही महामंत्र और विजय मंत्र का भी पाठ किया गया. इसके अलावा इकबाल भाई अंसारी ने कुरान और हदीस का पाठ किया. उन्होंने दुआ मांगी क्योंकि राष्ट्र ही सर्वोपरि है. पूजा पद्धति कोई भी हो लेकिन देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि देश की गरिमा को बढ़ाएं और जो भी इस तरह के काम हो रहे हैं उसको लेकर प्रसन्नता व्यक्त करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 का लैंडर चांद की सतह पर उतरा
Next post ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में, टिकट की दावेदारी के लिए 90 विधानसभा सीटों पर आए 2000 से अधिक आवेदन