32 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के घर पर भी रेड

रांची : झारखंड में ईडी ने एक बार फिर दबिश शुरू कर दी है. सुबह से रांची, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा सहित राज्यभर में 32 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. इस बीच सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा पड़ा है. मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर भी फोर्स तैनात हैं. रामेश्ववर उरांव के घर के बाहर अभी गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है.

दुमका में 5 ठिकानों पर छापेमारी

बता दें की ईडी ने शराब घोटाला मामले में यह रेड की है. इसी बाच झारखंड के बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर भी आज, बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा है. योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यावसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर अवस्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल व कुम्हार पाड़ा में रहने वाले उसके सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घर समेत पांच ठिकानों पर ईडी ने रेड की है. सभी जगहों पर इडी की टीम 7.00 से 8.30 बजे के करीब पहुंची है.

धनबाद में दो जगह ईडी की रेड

धनबाद में दो स्थानों पर ईडी की छापामारी कर रही है. ईडी की टीम ग्रेवल कॉलोनी बेकारबांध में संतोष मंडल और एक अन्य के यहां पहुंच कर तलाशी कर रही है. दोनों व्यक्ति योगेंद्र तिवारी से जुड़े हैं.

देवघर में कांग्रेस नेता के घर छापेमारी

देवघर में भी योगेंद्र तिवारी और उसके सहयोगियों के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. देवघर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय और पंडित बीएन झा पथ स्थित अभिषेक आनंद झा के आवास पर भी ईडी की रेड चल रही है.

गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक के यहां छापा

गिरिडीह में भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के घर भी ईडी का छापा पड़ा है. तीन इनोवा समेत चार वाहन में ईडी की टीम वहां पहुंची है. निर्भय शाहाबादी के भतीजे नीरज कुमार शाहाबादी शराब का कारोबार करते हैं. उनसे पूछताछ हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंडर कंस्ट्रक्शन रेल ब्रिज ढहने से 17 मजदूरों की मौत, 30 से 40 मजदूर मलबे में दबे
Next post CM भूपेश के जन्मदिन पर ईडी ने मुख्यमंत्री के करीबियों के घर मारी रेड… CM बोले- जन्मदिन पर ED को भेजने के लिए धन्यवाद मोदीजी