ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गोवा से गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाइन सट्टे पर छत्तीसगढ़ के अलग अलग इलाकों से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं इस पूरे ऑनलाइन सट्टा पैनल के एक मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ा हैं। पुलिस ने ऑनलाइन महादेव ऐप से सट्टा खेलाने वाले छग के फरार बड़े खाईवाल को गोवा से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोवा के पैनल को संचालित कर रहा था। आरोपी को जल्द ही रायपुर लाया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सूरजपुर में पहले से केस दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
Next post मोर मकान मोर आस योजना के तहत 3 वरिष्ठ एवं 1 दिव्यांग भी हुए शामिल,41 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास