खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है। वन मंडल बलौदाबाजार अर्जुनी परिक्षेत्र के कुशगढ़ में हाथी ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए रायपुर भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि, आज सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में खेत में कार्य कर रहे गोवर्धन सतनामी की हाथी के हमले से मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घुरऊ साहू को भी हाथी ने घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही तत्काल वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाथी अभी वहां पर एक ही है, जो झुंड से भटककर महासमुंद के रास्ते आ गया है। वनमंडलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के नजदीक न जाएं। बच्चों को खासतौर पर सतर्क रखें। वन अमला हाथी पर निगरानी रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CM बघेल आज राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण… विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next post खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पिता ने बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार