IAS रानू साहू की ईडी रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेश

रायपुर। कोयला घोटला में गिरफ्तार IAS रानू साहू को ईडी ने विशेष कोर्ट में पेश कर दिया है। शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई है। ईडी ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया है। ईडी रानू साहू का फिर से रिमांड मांग सकती है।
सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम से आज सुबह तक ईडी की टीम आईएएस रानू साहू से लगातार पूछताछ कर रही थी। ईडी रानू साहू से छापों के दौरान जब् डायरी और मोबाइल चैट के संबंध में पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि ईडी ने रानू साहू से करीब 20 से ज्यादा प्रश् किए है। इन सवालों में कोयला घोटला का रकम किन– किन लोगों को पहुंचाया गया या बांटा गया भी शामिल है। ईडी ने रानू साहूउनके आईएएस पति जेपी मौर्या और उनके मायके वालों की आर्जित संपत्ति और आय के स्रोतों के संबंध में भी पूछताछ की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post IAS रानू साहू की ईडी रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेश
Next post जिले में Eye Flu का प्रकोप..एक सप्ताह में मिले 762 मरीज