Youtube वीडियो देखकर 11 वर्षीय लड़के ने लगाया मौत को गले

हैदराबाद : तेलंगाना में यूट्यूब वीडियो की नकल करते समय 11 साल के लड़के की फांसी लगने से मौत हो गई। चौंकाने वाली घटना राजन्ना सिरसिला जिले में हुई। छठी कक्षा का छात्र उदय, येलारेड्डीपेट मंडल के किश्तनायक टांडा में अपने घर के एक कमरे में लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि लड़के को यूट्यूब पर वीडियो देखने की लत थी।

रविवार रात खाना खाने के बाद उदय मोबाइल फोन पर वीडियो देखते हुए एक कमरे में चला गया और कमरा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। इस पर घबराकर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और वे हैरान रह गए। उन्होंने उदय को फांसी पर लटका हुआ पाया।

लड़के ने कपड़े के टुकड़े को कील से बांधकर फांसी लगाई। छात्र को तुरंत मंडल मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मणिपुर में महिला प्रदर्शनकारियों ने किया रोड ब्लॉक, टायरों पर लगाए आग
Next post मुंह में छिपकली घुसने से तीन साल की बच्चे की मौत..