एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की सबसे बड़ी तस्करी का भंडाफोड़,

दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को तस्करी कर ले जाई जा रही विदेशी मुद्रा की अब तक की सबसे बड़ी खेप हाथ लगी है. विभाग के अधिकारियों को जांच के दौरान ताजिकिस्तान मूल के 3 नागरिकों के पास से 7,20,000 डॉलर और 4,66,200 यूरो बरामद हुआ है. इनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. फिलहाल तीनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्टम विभाग ने नोटों की ये खेप 21 जुलाई को टर्मिनल-3 को बरामद की है.

कस्टम विभाग के अफसरों ने बताया कि आरोपियों को तब रोका जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली में एयरपोर्ट के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3 ने 21 जुलाई को तीन ताजिकिस्तान के यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है. एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तस्करों में एक किशोर भी शामिल है. विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई.

ताशकंद से लाया 8 करोड़ का सोना जल्द

आईजीआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 13 जून को तस्करी कर लाए जा रहे सोना की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी. यह सोना एक उज्बेक नागरिक ज्वैलरी के रूप में लेकर आई थी. उसके पास जांच के दौरान कुल 16.570 किलो सोना जब्त किया गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8.16 करोड़ रुपये आंकी गई थी. इस मामले में दादी-पोती को अरेस्ट किया गया. अधिकारियों को एक यात्री को तो आसानी से पकड़ लिया गया था लेकिन दूसरे को पकड़ने की काफी मशक्कत करनी पड़ी थी क्योंकि उसने एयरपोर्ट पर उतरते ही अपने कपड़े बदल लिए थे. हालांकि बाद में ग्रीन चैनल को पार करने के लिए उसे भी पकड़ लिया गया था. जांच के दौरान उसके बैग और कपड़ों से 265 गोल्ड की चेन और 9 ब्रेसलेट मिले थे. इनका कुल वजन 16.570 किलो था.

58 लाख का सोने जब्त, दो तस्कर अरेस्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर 58 लाख रुपये की कीमत सोने की तस्करी के आरोप में पिछले महीने थाइलैंड के एक नागरिक और विस्तारा एयरलाइंस के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी ने बताया था कि दुबई से यहां आए थाइलैंड के नागरिक के खिलाफ 12 जून को इस संबंध में केस दर्ज किया गया था. आरोपी ने उसी दिन बैंकॉक लौटने वाला था. उसने विमानन कंपनी विस्तार के कर्मचारी को लेप के रूप में सोना सौंपकर उसकी तस्करी की थी. लेप से करीब कुल 1.12 किलो सोना निकला था, जिसकी कीमत 57.65 लाख रुपये आंकी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मास्टर ऑपरेटर की भिलाई स्टील प्लांट के अंदर मिली लाश…मचा हडकंप
Next post बंद कमरे में अधेड़ के साथ लड़की को निर्वस्त्र कर लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल