बैकुंठधाम शिव मंदिर में भोलेनाथ का हुआ महारुद्राभिषेक,ड्रोन से शिवलिंग पर फूलों की वर्षा

भिलाई। आज सावन का दूसरा सोमवार है। भिलाई के बैकुंठधाम के शिव मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा ये आयोजन किया गया। मंदिर में 108 किलो दूध, दही, घी, शहद और चंदन द्वारा महारुद्राभिषेक किया गया है। प्रमुख रूप से पद्मश्री उषा बारले शामिल हुए। बोल बम सेवा एवं कल्याण समितिप्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और उषा बारले द्वारा प्रारंभ की गई। बोल बम सेवा एवं कल्याण आउट कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह और उषा बारले द्वारा प्रारंभ की गई।

ड्रोन से हुई फूलों के वर्षा
ड्रोन के द्वारा शिवलिंग के ऊपर 11 किलो गुलाब फूलों की वर्षा की गई एवं 1500 रुद्राक्ष जो महाकाल से लाया गया था वो हर परिवार के सदस्यों को एक-एक रुद्राक्ष का वितरण किया गया है। देर शाम तक प्रसाद वितरण चला जिसमें 5000 से ज्यादा भक्तों ने आनंद उठाया। कान्हा महाराज द्वारा भगवन भोलेनाथ के लिए संगीतमय प्रस्तुति दी गई और भजन गाया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से पद्मश्री उषा बारले एवं पार्षद गन में बैकुंठधाम की पार्षद लक्ष्मी दिवाकर, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, सत्यदेवी जयसवाल, विनोद चेलक, नोहर वर्मा, ईश्वरी नेताम, शकुंतला साहू, संजय सिंह, माया बेलचंदन, गिरजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, भोला साहू, धर्मेंद्र दिवाकर एवं अन्य पार्षद के साथ हजारों भक्त मौजूद रहें। सब ने महाप्रसाद का आनंद लिया। दया सिंह ने कहा कि, अभी आने वाले समय में 6 अलग-अलग मंदिरों में भी इसी तरह महारुद्राभिषेक और रुद्राक्ष एवं महाप्रसाद बटेगा। अगले सोमवार को सुपेला शिव मंदिर में आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव करने वाले 7 नाबालिग गिरफ्तार
Next post मकान का लेंटर गिरने से एक ही परिवार के छह बच्चों समेत 15 लोग मलबे में दब