कोयला चोरी के आरोप में फौजी के भाई की जमकर पिटाई

सूरजपुर। जिले में कोयला चोरी के आरोप में एक फौजी के भाई की वर्दीधारी जवानों ने लात-डंडे और बंदूक की बट से जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक घायल हो गया है। इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित युवक और उसके परिजन इतना डरे हुए हैं कि वह इसकी शिकायत करने तक की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मारपीट का बनाया वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गायत्री कोयला खदान में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया है। युवक का कुसूर बस इतना था कि वह घूमने के लिए खदान जा पहुंचा। इसके बाद वहां तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया और लात-डंडे और बंदूक की बट से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं युवक को कई घंटों तक बंधक भी बनाकर रखा। इसके साथ ही मारपीट का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।

मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं हुई

बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई कोयला चोरी के आरोप में की गई है। जिस युवक से मारपीट की गई वह रिटायर्ड फौजी का छोटा भाई है। युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। फ़िलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई शिकायत नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बगावत के 12 घंटे के अंदर ही झुका वैगनर ग्रुप, टैंकों का रास्ता मोड़ फील्ड कैंप को लौटे लड़ाके
Next post किसानों के लिए नरवा योजना बनी वरदान