सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन,सांसद विजय बघेल

भिलाई: सांसद विजय बघेल ने  पत्रकार वार्ता में बताया कि जयंती स्टेडियम के समीप 21 हजार भक्तों के साथ 8 एकड़ परिसर में गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन 28 जनवरी को सायं 3:00 बजे किया जा रहा है.  सुन्दरकाण्ड पाठ मे विद्यार्थियों से लेकर सामान्य कर्मचारियों, अधिकारियों, समाजसेवी महिला पुरुष तथा विभिन्न धर्म संप्रदाय के पुजारी गण शामिल होंगे।

आयोजन को गरिमा में एवं भव्यता प्रदान करने हेतु विभिन्न टीमें गठित की गई है. उल्लेखनीय है कि अंचल में सुन्दरकाण्ड पाठ पठन में इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का यह प्रथम अवसर है. सुन्दरकाण्ड का पाठ करने वाले समस्त भक्त जनों के लिए आसनी दुपट्टा व सुन्दरकाण्ड पुस्तिका आयोजन समिति की ओर से प्रदान की जा रही है.

आयोजन को निर्बाध गति से संचालित करने हेतु पुलिस प्रशासन की सहायता ली जा रही है .सुन्दरकाण्ड पाठ के तुरंत बाद भोग महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है आयोजन में हिस्सा लेने हेतु निशुल्क पंजीयन की जा रही है पंजीयन हेतु लिंक https://forms.gle/VHcpjysrSn5J7aWi9 एवं क्यूआर कोड और टोल फ्री नंबर 8587-020-020 की व्यवस्था की गई है .

भिलाई दुर्ग के अलावा पाटन अहिवारा, बेरला, बेमेतरा, साजा, नवागढ़ व धमधा के श्रद्धालु आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं आयोजकों की जानकारी हेतु संपर्क लिलेश देशमुख- 9300160183, मनोज वर्मा- 9893097557 बी. एन  पाण्डेय – 7999625728, रोशन ताम्रकार- 7000431977, डाकेश्वर परगनिहा – 9977019784 से कर सकते हैं .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निगम अधिकारी पर जानलेवा हमला,कब्जा हटाने गए
Next post राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन