निगम अधिकारी पर जानलेवा हमला,कब्जा हटाने गए

बिलासपुर:  नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी का बिजली तार से युवक ने गला दबा दिया। उसकी हरकतों को देखकर फौरन कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर अलग किया। फिर युवक की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, शहर में सड़क किनारे ठेला और गुमटी लगाकर दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी। तभी दो युवकों ने विवाद करते हुए जमकर हंगामा मचाया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। अतिक्रमण दस्ते की टीम इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सड़क किनारे अवैध कब्जा कर ठेला और गुमटी लगाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और ठेलों, गुमटियों की जब्ती भी बनाई जा रही है। मंगलवार को सरकंडा थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज रोड में नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान निगम की जेसीबी बेजा कब्जा तोड़ने की कार्रवाई कर रही थी। वहीं, गुमटी और ठेलों की जब्ती बनाई जा रही थी।

कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा खुद खड़े होकर अपनी टीम के साथ अतिक्रमण तोड़वा रहे थे। यहां बने अवैध दुकानों पर जेसीबी चलाई जा रही थी। तभी अचानक गोल्डी गुप्ता नाक के युवक पीछे से आया और बिजली तार लेकर अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा पर हमला कर दिया। नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में भी हिली धरती
Next post सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन,सांसद विजय बघेल