गांजा मंगाकर तस्करों को बेचने वाले जीआरपी के जवान समेत तीन गिरफ्तार

दुर्ग:  मोहन नगर और भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 19 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इनमें दो जीआरपी के जवान भी शामिल हैं।

ये दोनों जवान ओडिशा से गांजा मंगवाकर दुर्ग के तस्करों को सप्लाई करते थे। पुलिस को जवानों और तस्करों के बीच हुए पैसों के लेनदेन और बातचीत के सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों जवान लंबे समय से गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं। दोनों जवानों से पूछताछ के बाद बाकी नेटवर्क का पता चलेगा।

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को पंथी चौक के पास से मोपेड सवार चिकू हियाल निवासी सेक्टर 7 और रामकुमार निवासी सेक्टर 9 को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से 2.220 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आते थे। वहीं सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर की टीम ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के दीपक नगर इलाके से गांजा तस्कर आकाश कुमार को गांजा के साथ पकड़ा है।

आरोपी ने जीआरपी दुर्ग में पदस्थ आरक्षक विकास सिंह निवासी तितुरडीह और शैलेंद कुमार निवासी रेलवे क्वाटर का नाम कबूल किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने गांजा तस्करी में शामिल होना कबूल कर लिया है। पुलिस विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित
Next post भोजराम सिन्हा बने भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्षप्रतिपक्ष