कोरोना के 6 नए मरीज प्रदेश में मिले

रायपुर : प्रदेश में थमती हुई कोरोना के बीच लोगों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश में एक बार फिर एक साथ 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को घर में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी गई है और उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में 1 हजार 602 सैंपलों की जांच हुई। इनमे से 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी मरीज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मिले हैं। प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है।

प्रदेश में कोरोना की औसत पॉजिटिव दर 0.37 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं राजधानी में एक साथ 6 मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लोहड़ी पर 1.36 लाख कर्मियों को ओपीएस का तोहफा
Next post राष्ट्रपति मुर्मू के ”चरण स्पर्श”, करने वाली इंजीनियर निलंबित