बेलरगोंदी से सीताकसा तक सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार जमकर नारेबाजी

आर ज जामुर्या (ब्यूरो)

राजनांदगांव:  जिले में जनता कांग्रेस जोगी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने PWD ऑफिस का घेराव किया। उन्होंने बेलरगोंदी से सीताकसा तक बनाई गई सड़क में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। JCCJ कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को आईना भेंट किया। जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने PWD ऑफिस के सामने धरना-प्रदर्शन किया, साथ ही जमकर नारेबाजी भी की।

उन्होंने सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। JCCJ कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे तीसरी बार पीडब्ल्यूडी ऑफिस पहुंचकर भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन अधिकारी मामले की जांच नहीं कर रहे हैं।  जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जांच भी वही कर रहे हैं। अगर इस पर जांच नहीं हुई, तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर संजय उइके का कहना है कि इनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है, जिसे उच्चाधिकारियों तक प्रेषित किया जाएगा। मामले की जांच का आश्वासन दिया। वहीं जोगी कांग्रेस का कहना है कि 4 दिन के अंदर अगर जांच नहीं की जाती है, तो उनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। अभी तक जांच कर कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रेमिका की हत्या कर दफनाई लाश, पुलिस ने निकाला कंकाल
Next post ‘रामचरितमानस समाज में नफरत फैलाने का ग्रंथ, दलितों-पिछड़ों को पढ़ाई से रोकता’, शिक्षा मंत्री