विधायकों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं तो टिकट पर खतरा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पार्टी के विधायकों को स्पष्ट चेतावनी दे दी है। बघेल ने कहा है कि जिन विधायकों का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है, इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में उनके टिकट पर पार्टी फैसला करेगी। मुख्यमंत्री ने साथ में यह भी कहा कि जिनका परफॉर्मेंस अच्छा है, उनका टिकट भला क्यों काटा जाएगा।

साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के आंतरिक सर्वे में करीब 30 विधायकों की हालत डांवाडोल बताई जा रही है। चुनावों में उनके टिकट पर खतरा हो सकता है। बुधवार को रायपुर में इसके बारे में पूछे जाने पर बघेल ने स्पष्ट कहा कि जिनका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है, उनके बारे में अंतिम फैसला पार्टी लेगी।

सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को मिल रहा है। राज्य में पार्टी की बात करें तो विधानसभा के पांच उपचुनाव हुए। इसमें कांग्रेस को जीत मिली। नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस जीती। यानी अब तक के सभी टेस्ट में कांग्रेस पास हुई है। अभी भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए अभी कैंडिडेट की बात करना ठीक नहीं है। विधायकों को लगातार बताया जा रहा है कि परफॉर्मेंस में सुधार के लिए उन्हें क्या करना है। अगर स्थिति सुधरेगी तो टिकट किसी का क्यों काटेंगे। अगर नहीं सुधरी तो फिर पार्टी तय करेगी।

बताया जा रहा है कि पार्टी के आंतरिक सर्वे में करीब 30% विधायकों का प्रदर्शन खराब पाया गया है। उनसे स्थानीय लोग और कार्यकर्ता भी संतुष्ट नहीं है। ऐसे विधायकों को बकायदा एक-एक काम के लिए निर्देशित किया गया है। फील्ड पर भी उसका असर नजर आने लगा है। पिछले कुछ महीनों से वे विधायक पर क्षेत्र में चौपाल लगाने लगे हैं जिनका पूरा समय रायपुर और दिल्ली की प्रदक्षिणा में बीता है।

पार्टी विधायकों को बकायदा एक-एक काम के लिए निर्देशित किया गया है। इसका असर भी नजर आने लगा है। अपने क्षेत्र से अक्सर दूर रहने वाले विधायक भी पिछले कुछ महीनों से चौपाल लगाने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लोन वर्राटू अभियान के तहत,नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next post प्रेमिका की हत्या कर दफनाई लाश, पुलिस ने निकाला कंकाल