सुखविंदर सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस हाईकमान ने आलाकमान ने सुखविंद सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। साथ ही प्रतिभा सिंह के समर्थक विधायक मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में मुहर लग गई है। मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह रविवार सुबह 11 बजे होगा। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी नेता राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

राज्य के मनोनीत सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं। उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है।

राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है। सुक्खू ने कहा, राजनीति की जो सीढ़ियां मैंने चढ़ी हैं। उसमें गांधी परिवार का योगदान रहा है। जो वादे हमने जनता से किए उसे लागू करने की जवाबदेही मेरी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री(हिमाचल प्रदेश का) के रूप में चयन किया है और उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चयन किया है।

वहीं हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, ‘सर्वसम्मति से सारे विधायकों ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना है।  उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चक्रवाती तूफान मैंडूस के प्रभाव से, कई जगह बारिश-बूंदाबांदी
Next post सोना-चांदी में आसमानी उछाल, शादी सीजन