पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

भिलाई:  सुपेला पुलिस ने बुधवार को पीएम आवास दिलाने के नाम पर 4 महिलाओं से 11 लाख रुपए की ठगी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक अपने आपको निगम का अफसर बता रहा था। जांच में वह भी फर्जी निकला। दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 7 निवासी सुषमा मोहतेवार की शिकायत पर मकसूद खान निवासी कैंप 1,रेशमा खातून निवासी जामुल और श्यामली श्रीवास्तव निवासी कुरुद को गिरफ्तार किया गया है।

जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420,120 बी और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया ने पुलिस को करीब एक महीने पहले शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि चार महीने पहले दोनों आरोपी महिलाओं ने उससे संपर्क किया था। ढाई लाख रुपए में पीएम आवास का मकान दिलाने का सौदा किया था।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने मंजू श्रीवास्तव, शुभम शेख अरमान और नमिता वैष्णव के साथ भी इसी तरह की ठगी की है। दोनों आरोपी महिलाएं खुद को आरोपी मकसूद की परिचित बताती थी। दोनों महिलाएं आरोपी मकसूद को निगम का बड़ा अधिकारी बताकर मकान दिलाने का झांसा देती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post IAS समीर बिश्नोई गिरफ्तार, हिरासत में लिए गए दो कारोबारी
Next post सीएम भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद निलंबित हुए पटवारी