बापू शास्त्री को जयंती पर याद कर रहा पूरा देश, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली: देश आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। भारत के स्‍वाधीनता आंदोलन के नायक कहे जाने वाले गांधी की समाधि ‘राजघाट’ पर गणमान्‍य व्‍यक्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

शास्‍त्री की समाधि ‘विजय घाट’ पर भी नेता पहुंचे। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान विभूतियों को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ-साथ राजघाट पहुंचे। खड़गे कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के चुनाव में शामिल दो उम्‍मीदवारों में से एक हैं। दूसरे उम्‍मीदवार शशि थरूर हैं।

वोटिंग से पहले सोनिया और खड़गे का यूं साथ दिखना कांग्रेसियों के लिए एक संकेत की तरह देखा जा रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कर्नाटक के मैसूर में श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी की जयंती पर बापू को लखनऊ में श्रद्धांजलि दी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ठाकुर ने कहा, ‘गांधी जयंती के अवसर पर उनके उस योगदान को स्मरण करता हूं जो देश के करोड़ों लोगों का आज़ादी का मंत्र बना। देश की आजादी के लिए उनका योगदान जिस तरह से रहा, अहिंसा अपनाकर भी हम अपनी बात को प्रभावी ढंग से मनवा सकते हैं। इस योगदान को मैं स्मरण करता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्वच्छ सर्वेक्षण देश में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर
Next post भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से 3 की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे