हिमाचल दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, रैली को करेंगे संबोधित

रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। सीएम भूपेश बघेल अपने दौरे के दौरान हमीरपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम बघेल यहां चीफ ऑब्जर्बर के तौर पर पीसीसी की बैठक लेंगे। इस बैठक में अगामी चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद सीएम बघेल शाम 6 बजे राजधानी लौटेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा गाय के नाेम पर दंगा करा सकती है, वोट मांग सकती है पर गाय की सेवा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा हमने छत्तीसगढ़ में गोबर और गौमूत्र की खरीदी शुरू की है। कर्मचारियों के हित में ओल्ड पेंशन लागू किया, हिमाचल प्रदेश में भी सरकार बनी तो यहां भी पुरानी पेंशन लागू की जाएगी।

बता दें कि सीएम बघेल कल केरल दौरे पर थे। यहां वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुए थे। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रही है। पार्टी के कई दिग्गज नेता भी लगातार इस यात्रा में शामिल हो रहें हैं। सीएम भूपेश बघेल भी यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कन्याकुमारी में शामिल हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
Next post आरक्षण विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा,अर्जेंट हियरिंग पर फैसला