महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल राष्ट्रपति मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

लंदन   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले सोमवार को यहां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की।

राष्ट्रपति मुर्मू, सोमवार को वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर लंदन में हैं। उन्होंने रविवार को यहां वेस्टमिंस्टर हॉल का दौरा किया और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंदन में राजकीय अंत्येष्टि की शुरुआत से ठीक पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना से मुलाकात की।’’

इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय द्वारा बकिंघम पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुई थीं। राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार शाम लंदन पहुंचीं। महामारी के अंतिम संस्कार में दुनिया भर से कई नेता आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर मारपीट
Next post ICICI बैंक में 15 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर ले गए कैश