शराब की दुकानों पर बंपर डिस्काउंट के साथ ‘फ्लैश सेल’

नई दिल्ली : दिल्ली में 1 अगस्त से सरकारी दुकानों से शराब की बिक्री होगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की इस घोषणा के बाद से दिल्ली में 468 शराब की प्राइवेट दुकान चलाने वाले दुकानदारों में अफरातफरी मच गई है। दुकानदार परेशान हैं कि 31 जुलाई को खत्म हो रही उनकी लाइसेंस की समयसीमा को बढ़ाया जाएगा या नहीं? इस आशंका के बीच दिल्ली में शराब की दुकानों से शराब का स्टॉक खत्म करने के लिए भारी डिस्काउंट देना शुरू कर दिया गया है।

ऐसा लग रहा जैसे ‘फ्लैश सेल’ हो। सूत्रों के अनुसार कुछ दुकानों पर एक के साथ दो बोतल फ्री दी जा रही है। जिससे कि अगर लाइसेंस का टाइम नहीं भी बढ़ा, तो कम से कम स्टॉक दुकानों पर रहे।

डीसी एसी समेत तमाम  अफसर ने साधी चुप्पी

दुकानदारों का आरोप है कि एक्साइज विभाग की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। 4 दिन से उन्हें आईटीओ स्थित ऑफिस में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। एक्साइज विभाग के कमिश्नर से लेकर डीसी और एसी समेत तमाम आला अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।

दुकानदारों का कहना है कि आज नहीं तो कल यह तो साफ हो जाएगा कि उन्हें दिल्ली में शराब बेचने की इजाजत दी गई है या नहीं। फिर अभी ही इस स्थिति को साफ क्यों नहीं किया जा रहा।

दूसरी ओर, DSIIDC, DTTDC, DCCWS और DSCSC के सूत्रों का कहना है कि हमारे पास भी शनिवार शाम तक एक्साइज विभाग की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि उन्हें कहां और कितनी दुकानें खोलनी हैं? यह दुकानें कब से खोली जाएंगी? दुकानों से बेचने के लिए शराब और बीयर कैसे खरीदी जाएगी? ऐसी तमाम बातें हैं जो हमें नहीं बताई गई। ऐसे में 1 अगस्त से हम शराब की कितनी दुकानें खोल पाएंगे। यह हमें खुद नहीं पता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला स्वर्ण,वेटलिफ्टर मीराबाई चानू
Next post विधायकों के पास से मिला भारी मात्रा में कैश, कांग्रेस ने किया सस्पेंड