द्रौपदी मुर्मू की रायपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर भारतीय जनता पार्टी, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। इस दौरान उनका रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। वो राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगने आई थीं। लेकिन उन्होंने मीडिया से कोई बात-चीत नहीं की।

एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की। बीजेपी के कई बड़े नेता रायपुर एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे।

इसके साथ भाजपा की कई महिला नेत्री छत्‍तीसगढ़ की पारंपरिक वेषभूषा पहनकर उनके स्‍वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा।

द्रौपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे बेबीलोन इंटरनेशनल होटल के लिए रवाना हो गईं, जहां छत्तीसगढ़ के सांसदों तथा विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इस मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।

इससे पहले मुर्मू के स्वागत की तैयारी को लेकर भाजपा के सांसदों और विधायकों की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई। मुर्मू स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से वीआइपी रोड स्थित एक निजी होटल पहुंचेंगी और विधायकों-सांसदों से मुलाकात करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बैठक में मौजूद थे। बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के मतदान की प्रक्रिया को लेकर माक ड्रिल किया गया।कौशिक ने बताया कि 20 जुलाई से विधानसभा का सत्र है। संसद का सत्र भी शुरू हो रहा है। संसद में छत्तीसगढ़ के किन मुद्दों को उठाया जाएगा, इस पर मंथन किया गया।

छत्तीसगढ़ के विधानसभा सत्र में भ्रष्टाचार से लेकर किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। कानून व्यवस्था की प्रदेश में बदतर स्थिति है। मानव-हाथी द्वंद में जान की हानि हो रही है। अनाचार की घटना से पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में रोज चाकूबाजी की घटना हो रही है।

इन सभी विषयों को विधानसभा के सत्र में उठाया जाएगा। विधायकों से विस्तार से इन मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि जकांछ और बसपा ने भी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संसद परिसर में धरना धार्मिक समारोह पर रोक
Next post नकली सोना लेकर बैंक को ठगने पहुंचा व्यापारी गिरफ्तार