45 पिस्टल मिलीं दिल्ली एयरपोर्ट पर, अधिकारी हैरान

45 पिस्टल मिलीं दिल्ली एयरपोर्ट पर, अधिकारी हैरान

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने असलहा तस्करी का पर्दाफाश किया है। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में एक भारतीय जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वियतनाम से आए एक भारतीय जोड़े को पकड़ा गया है।

इनके पास से दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 45 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपियों ने इससे पहले की गई 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 25 पिस्टल की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।बता दें कि आरोपी भारतीय जोड़ा एयरपोर्ट पर उतरा था।

इस जोड़े के पास ट्रॉली बैग था। जिसमें असलहे भरे हुए थे। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले की फिराक में थे।इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर दोनों पर पड़ी और इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी।शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रॉली बैग की जांच की।

बैग खुला तो अधिकारी भी सन्न रह गए। बरामद किए गए सभी 45 पिस्टल नए बताए जा रहे हैं।बरामदगी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये दोनों तस्कर इन असलहों को किसके पास पहुंचाने वाले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को लोगों के लिए कोरोना का बूस्टर डोज फ्री
Next post कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला, गैंगस्टर को छुड़ा ले गए हमलावर