डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनने जा रही हैं भगवंत मान की दुल्हनिया

डॉ. गुरप्रीत कौर, जो बनने जा रही हैं भगवंत मान की दुल्हनिया

पंजाब के सीएम भगवंत मान 48 साल की उम्र में आज दोबारा शादी कर रहे हैं। दोपहर लगभग 12 बजे उनकी शादी हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर से होगी। 29 साल की गुरप्रीत कौर ने शादी के दिन ट्वीट किया.

भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। वे ट्वीटर पर काफी एक्टिव हैं और उनके सभी पोस्ट आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों के हैं।डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं।

उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं।मान के ससुर इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं।

शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शहिद कौशल यादव स्मारक के पास किया वृक्षारोपण
Next post भूमाफिया यशपाल तोमर की पांच करोड़ की कोठी जब्त