चोरी की नीयत से घुसी दो महिलाएं , दोनों गिरफ्तार

भिलाई-3 थाना अंतर्गत शांतिनगर में दिन दहाड़े चोरी की नीयत से एक घर में घुसी दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक अन्य घटना में स्मृतिनगर पुलिस ने 4 युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा।

वे स्मृतिनगर क्षेत्र में चोरी की नीयत से घूम रहे थे। दोनों ही मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शांतिनगर निवासी सुशील सिंह क्षत्रिय (60 वर्ष) 15 मई को सुबह 10 बजे घर से बाहर घरेलू काम से गया था। मकान के बाहर कुंदा लगा था। घर के अंदर उनका बेटा सुधीर खाना खा रहा था। सुबह 11.30 बजे दो महिलाएं सामने की कुंडी खोलकर घर में घुसी।

सुधीर के पर्स से 2 हजार रुपए निकालकर भागने लगी। तभी आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी महिलाएं गोल बाजार रायपुर निवासी मालती मोदी व महरंगीन मोदी बताई गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post किराएदार के नाम पर अलाॅट हो सकेंगे सरकारी आवास
Next post पी चिदंबरम के बेटे पर CBI का छापा, 50 लाख की रिश्वत का आरोप