युवती को पुरुष मित्र के परिवार वालों ने घुमा-घुमाकर पीटा

युवती को पुरुष मित्र के परिवार वालों ने घुमा-घुमाकर पीटा

भिलाई   वंदे मातरम अपार्टमेंट माडल टाउन में रहने वाली एक युवती की उसके पुरुष मित्र के परिवार वालों ने जमकर पिटाई की। आरोपित उसे आटो में बैठाकर पीटते हुए पहले महिला थाना ले गए।

वहां से उसे सुपेला लेकर आए और घर में बंधक बनाकर उसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए सुपेला थाना चले गए। शाम को युवती किसी तरह से छूटकर वहां से भागी और जान बचाने के लिए दुर्ग चली गई। वहां से सोमवार को वापस आई और सुपेला थाना में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि शिकायत कर्ता कुमारी जमुना यादव (21) के पास रविवार की दोपहर में 11.30 बजे उसके परिचित प्रेम झा ने फोन किया और बताया कि उसके दोस्त प्रेमजीत सिंह ने अपने हाथ की कलाई काट ली है। वो अभी नेहरू नगर जिम गार्डन में है। इसकी खबर मिलते ही जमुना वहां पहुंची। लेकिन, वहां पर वैसी कोई बात नहीं थी।

प्रेमजीत सिंह और प्रेम झा वहां बैठे हुए थे और आपस में बात कर रहे थे। वो प्रेमजीत सिंह के पास जाकर बात ही कर रही थी कि प्रेमजीत सिंह की पत्नी शोभा कौर, उसके रिश्तेदार प्रीतम सिंह और उसकी पत्नी अंजलि कौर वहां पहुंच गए। तीनों ने शिकायतकर्ता जमुना से बोला कि वो प्रेमजीत सिंह के पास क्यों आई है और इस बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया।

प्रेमजीत की पत्नी शोभा कौर ने उसके गाल में दांत काट लिया। इसके बाद तीनों आरोपित उसे एक आटो में बैठाकर पीटते हुए महिला थाना ले गए। वहां से फिर से उसे दूसरे आटो में बैठाया और सुपेला थाना ले जाने के लिए निकले। लेकिन, सुपेला थाना न ले जाकर उसे अपने घर रावणभाठा सुपेला ले गए। वहां पर आरोपितों ने उसका हाथ-पैर व मुंह बांधकर घर में बंद कर दिया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए सुपेला थाना निकले।

उसकी निगरानी के लिए अंजलि कौर की बहन पिंकी को घर पर ही रखा गया। पीड़िता जमुना ने शाम करीब साढ़े सात बजे बाथरूम जाने का बहाना बनाकर अपने हाथ पैर खुलवाए और पिंकी को किचन के अंदर बंद कर भाग गई। वहां से भागकर वो सीधे दुर्ग गई और वहां से अगले दिन सुपेला थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित शोभा कौर, प्रीतम सिंह और अंजलि कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पालिसी से बोनस दिलाने के नाम पर 49 लाख की ठगी
Next post महादेव सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल खुलेआम घूम रहे, पुलिस बेखबर