कक्षा 1 से 9 तक के सभी बच्‍चे होंगे प्रमोट, 30 अप्रैल से समर वेकेशन,राज्य की घोषणा

कक्षा 1 से 9 तक के सभी बच्‍चे होंगे प्रमोट, 30 अप्रैल से समर वेकेशन,राज्य की घोषणा

ल शिक्षा निदेशालय, पुडुचेरी ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 1 से 9 तक के सभी छात्रों को प्रमोट करने की घोषणा की है.निदेशालय ने इसके संबंध में नोटिस जारी किया है और कहा है कि पुडुचेरी और कराईकल के सभी प्राइवेट और सार्वजनिक स्कूलों के प्रमुखों को कक्षा 1 से 9 तक के सभी छात्रों को पास करने का निर्देश जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही, कक्षा 1 से 9 तक के छात्रों के लिए गर्मी की छुट्टियां 30 अप्रैल से शुरू करने का भी ऐलान किया गया है.

जारी नोटिस में, पुडुचेरी सरकार ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे सभी छात्रों का रिजल्‍ट जारी प्रमोशन क्राइटेरिया (सभी पास) के अनुसार तैयार करें संबंधित निरीक्षकों को जमा करें. छात्रों को सब्‍जेक्‍ट वाइस नंबर देने होंगे और पूरा प्रमोशन चार्ट बनाकर निरीक्षण के लिए जमा करना होगा.

नोटिस में स्कूलों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी छात्र किसी भी कारण से नॉन- प्रमोटेड न रहे. चाहे उपस्थिति में कमी हो या फीस के भुगतान की दिक्‍कत हो, सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने से रोका नहीं जाएगा. कक्षा 1 से 9 तक के शैक्षणिक सत्र की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2022 है. कक्षा 10 के लिए अंतिम कार्य दिवस 30 मई, 2022 और कक्षा 12 के लिए 28 मई, 2022 है. स्‍कूल 30 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियों के लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अजान से 15 मिनट पहले और बाद भजन करने पर नहीं होगी रोक,नासिक पुलिस
Next post शनि अमावस्या के दिन नमक से करें उपाय