मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, वाहन पलटने से दो जवानों की मौत, दो घायल

मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर, वाहन पलटने से दो जवानों की मौत, दो घायल

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके के बडीगाम में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल चौकसी के साथ मौके पर डटे हुए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा हुआ है। इसमें दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, हालांकि मारे गए आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।’

वहीं, इस दौरान मुठभेड़ स्थल के पास सुमो के पलटने से दो जवानों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सूमो 44 आरआर चौगाम कैंप से सैनिकों को लेकर बडीगाम में मुठभेड़ स्थल की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल शोपियां भेजा गया है।इससे पहले बुधवार की शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने घर के बाहर अंधाधुंध गोलियां बरसार कर कश्मीरी हिंदू परिवार के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति के घर पर दो पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात थे। हमले में लश्कर-ए-ताइबा के नए आतंकी का हाथ बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एलन मस्क का एलान, 41 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने का दिया ऑफर, हर शेयर के बदलेगे रकम
Next post एक-दूजे के हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर