लाखों की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

लाखों की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

अम्बिकापुर झारखंड से ब्राउन शुगर लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुसिल ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 81.10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा से ब्राउन शुगर लाकर अंबिकापुर में खपाते का प्रयास कर रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को पुलिस ने ​अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने की। पुलिस ने आरोपी के पास से 81.10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। इसकी ​कीमत 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दूसरी के साथ मिलकर पहली पत्नी को जिंदा जलाया
Next post मोदी सरकार का फैसला, दशकों बाद घटा AFSPA एरिया असम, नगालैंड और मणिपुर का