चित्रकूटधाम में जलेंगे साढ़े पाच लाख दीप

चित्रकूटधाम में जलेंगे साढ़े पाच लाख दीप

चित्रकूट ब्यूरो

चित्रकूट भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर उनकी तपोभूमि साढ़े पाच लाख दीपों से सजाई जाएगी। मंदाकिनी तट के घाटों समेत कामदगिरि, मठ व मंदिर में एक साथ लोग दीपदान करेंगे। यह आयोजन चित्रकूट के ‘गौरव दिवस’ के रूप में किया जा रहा है। इसकी तैयारी में मध्यप्रदेश का सतना जिला प्रशासन लगा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के प्रत्येक नगरीय निकाय व ग्राम पंचायतों में वर्ष का एक दिन चुनकर उसे ‘गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। सतना जिले की पवित्र और धार्मिक नगरी चित्रकूट का गौरव दिवस रामनवमी को मनाया जाएगा।

सतना के कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह यादव खुद आयोजन की तैयारी में लगे हैं। कलेक्टर ने बताया कि गौरव दिवस पर पूरे चित्रकूट नगर के प्रमुख स्थानों पर साढ़े पांच लाख से अधिक दीपक जलाने की तैयारी है। स्थानीय प्रतिनिधियों, साधु-संत और स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। रामनवमी को चित्रकूट वासी अपने क्षेत्र व घरों में दीपक जलाकर नगर का गौरव दिवस मनाएंगे। प्रमुख स्थानों पर दीपक जलाकर पूरे चित्रकूट को जगमगाया जाएगा।

मंदाकिनी के घाटों पर दो लाख, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर पर दो लाख, हनुमान धारा में 11 हजार, सती अनुसुइया आश्रम में 11 हजार, गुप्त गोदावरी में 11 हजार, सद्गुरु संघ ट्रस्ट में 50 हजार, डीआरआइ और ग्रामोदय विश्वविद्यालय में 50 हजार, तुलसी शोध संस्थान में 50 हजार, गायत्री शक्तिपीठ में 25 हजार, रावतपुरा सरकार संस्थान में 21 हजार, रामायणी कुटी आश्रम में 21 हजार, दास हनुमान में 11 हजार, नेपाली आश्रम में 11 हजार के साथ सभी मठ मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा घरों में भी दीपोत्सव कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग कल से नलों में नहीं आएगा पानी
Next post गोबर की तरह गोमूत्र भी खरीदेगी राज्य सरकार