अधेड़ ने करंट लगाकर दी जान

अधेड़ ने करंट लगाकर दी जान

जांगजीर-चांपा सोमवार देर रात खुद को करंट लगाकर एक अधेड़ ने अपनी जान दे दी। अधेड़ का बेटा जब सोकर उठा तो पिता का शव पंप हाउस में मिला। वहां केबल का तार उसके हाथ में लिपटा हुआ था। इससे पहले शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी और बच्चों को कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया था। तब पुलिस पहुंची और उसको शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ क्षेत्र के मुड़पार गांव निवासी फागुराम सागर (45) सोमवार देर रात शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान उसने कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी व बच्चों को मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह परिवार ने खुद को घर में बंद कर लिया। इसके बाद भी फागूराम शांत नहीं हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।

डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और फागूराम को समझाकर शांत किया। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए। फागूराम के बेटे ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 1 से 2 बजे के बीच टॉयलेट के लिए उठा था। तब उसने देखा कि पंप हाउस में सर्विस केबल से फागूराम का हाथ लिपटा हुआ है। उसने नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि फागूराम की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित
Next post मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में,सरकारी कर्मचारी दंपती ने की शादी