कैरोलिना बिलावस्का ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज

पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने मिस वर्ल्ड 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जमैका की टोनी-एन सिंह ने उन्हें ताज पहनाया। प्यूर्टो रिको के सेंट जुआन में आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेरिका की श्री सैनी पहली रनरअप रहीं। वहीं अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस तीसरे स्थान पर रहीं।

इस प्रतियोगिता में वाराणसी की मनसा ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन वह फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। हालांकि वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में जरूर कामयाब रहीं। यह कार्यक्रम पहले दिसंबर 2021 में होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

इवेंट के दौरान कैरोलिना बिलावस्का से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब देकर उन्होंने यह प्रतियोगिता जीत ली। उनसे पूछा गया, “अभी तक की खोजी गई सबसे महत्वपूर्ण खोज क्या है?” इसके बाद उन्होंने जो जवाब दिया उसने वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को जीत लिया। उन्होंने कहा, ‘हम सभी के पास कई ऐसे अनुभव हैं जिससे हम अपने बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं।

दूसरों के जीवन को समृद्ध करने के लिए हमें इतना कम खर्च होता है। उन्होंने कहा कि अगर आप कुछ नया खोजना चाहते हैं तो हमें अधिक सहानुभूति, करुणा, कृतज्ञता में समृद्ध होना सीखना चाहिए। कैरोलिना के इस जवाब से सभी जज काफी इंप्रेस हुए। बाद में उनका यही जवाब ही उनकी जीत का कारण बना।

मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक कैरोलिना बिलावस्का समाज सेवा का काम करती हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम जुपा ना पिएट्रीनी है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह बेघर लोगों की मदद करती हैं।

उनके इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य गरीबों तक खाना, कपड़े और जरूरी चीजें पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट से वह समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहती हैं। उनकी एजुकेशन की बात करें तो वह फिलहाल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री के लिए पढ़ाई कर रही हैं। इसके बाद उनका पीएचडी करने का इरादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भगवंत मान का व्हाट्सएप नंबर होगा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन,23 मार्च से शुरू होगी सेवा
Next post नहीं मिलेगी रेल के भाड़े में छूट बुजुर्गों को