बाबा विश्वानाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी,

यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी जंग अब अंतिम दौर में है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित किया। मिर्जापुर के बाद पीएम मोदी वाराणसी में रोड शो की शुरुआत पप्पू की अड़ी (दुकान) पर ली चाय की चुस्की।

पीएम मोदी बजाए डमरू

बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही डमरू भी बजाए।  बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी शीश नवाने पहुंचे,सड़कों पर जनता के बीच पीएम मोदी। फूल-झंडा से कर रहे स्वागत। गोदौलिया चौराहे पर प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए फोर्स तैनात।

रोड शो बनारस की गलियों में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। किशोरियां नृत्य और हाथ में तिरंगा लेकर पीएम मोदी का स्वागत कर रही हैं। लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है।

एक झलक पाने के लिए काशी के लोग उमड़ पड़े। लोग भगवा भेष में रोड शो में पहुंचे हैं। पीएम मोदी के स्वागत में जनता की काफी भीड़ है। भाजपा कार्यकर्ता भारी जोश में हैं। पीएम मोदी पर फूलो की वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

तीन किलोमीटर लंबा रोड शो

तीन किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से हुई और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट में जाकर समाप्त होगी। रोड शो का रूट मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सरदार पटेल चौराहे से पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न का निधन
Next post नमाज के दौरान विस्फोट, 57 की मौत, 200 घायल