स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथरावBJP समर्थकों पर आरोप

स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथरावBJP समर्थकों पर आरोप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (UP Kushinagar) जिले में यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के काफिले पर पथराव कर दिया गया. पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया गया है. स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है.

जानकारी के अनुसार, यूपी के कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हुए पथराव में करीब एक दर्जन गाड़ियों के शीशे फूट गए. पथराव करने का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने रहे थे. यह घटना खलवा पट्टी गांव में हुई. घटना के बाद सपाइयों में आक्रोश है.

घटना के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. समर्थकों ने गोडरिया बाजार में सड़क जाम कर दी. इसके बाद सपा प्रत्याश स्वामी प्रसाद मौर्य मौके पर पहुंचे. वहीं BJP सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौके पर पहुंच गईं. बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि हमला हुआ है, ये सड़कों पर दिखाई दे रहा है. भाजपा शांति और दंगा मुक्त प्रदेश का बात करती है, आज उनके प्रत्याशी ने पिता पर हमला किया है. फाजिलनगर की जनता  स्वामी प्रसाद मौर्य को जीत दिलाकर गुंडई का जवाब देगी. यहां हमें भी घेरा गया, पुलिस हमें बचा कर लाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जान गंवाने वाले स्टूडेंट के परिजनों से बात की,दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त PM मोदी
Next post सौरभ चौधरी ने लगाया निशाना, भारत को दिलाया पहला गोल्ड