मकान में की छापेमारी किराएदार के यहां निकला भारी कैश

मकान में की छापेमारी किराएदार के यहां निकला भारी कैश

यूपी में नोएडा के सेक्टर-44 इलाके में पुलिस ने एक घर से 3 करोड़ 70 लाख 50 हज़ार रुपये बरामद किए हैं. पुलिस ने इनकम टैक्स अफसरों को जानकारी दे दी है. आगामी चुनाव को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस लगातार हथियार, शराब व अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर लगाम कस रही है. बॉर्डर पर लगातार जांच की जा रही है.

सेक्टर 39 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 44 में प्रेम सिंह नगर के मकान में भारी मात्रा में कैश मौजूद है. इस पर पुलिस अधिकारियों ने टीम के साथ मौके पर जाकर मकान की तलाशी ली.मकान के सेकंड फ्लोर पर किराए पर रहने वाले प्रेम पाल नागर के घर में पुलिस को भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ.सूचना पुलिस ने आयकर विभाग को दी है.

आयकर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर आकर धनराशि की गिनती की. इस पर 3 करोड़ 70 लाख 50 हजार की नकदी पाई गई. इस दौरान प्रेम पाल कैश से जुड़ा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके.

आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है. इसमें खर्चे के लिए यह पैसा रखा गया था. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस कैश की सप्लाई कहां पर होनी थी.

हाल ही में नोएडा पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार से 99 लाख 30 हज़ार रुपये कैश बरामद किया था. इसमें अखिलेश नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था. नोएडा पुलिस अब तक पांच करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मंगलवार को यूं करें बजरंगबली की उपासना
Next post स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं टर्म-1 परीक्षा का परिणाम