नवजोत सिंह सिद्धू को झटका, प्रचारकों की लिस्ट से बाहर

पंजाब में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस ने कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को झटका दिया है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू आउट हो गए हैं। अभी तक कांग्रेस सिद्धू को अच्छे वक्ता होने के कारण स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल करती रही है। अहम बात यह है कि कांग्रेस ने इस लिस्ट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया है, जबकि वह पंजाब में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।

उत्तराखंड के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब से केवल एक ही नेता को शामिल किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। चन्नी को स्टार प्रचारकों लिस्ट में शामिल किए जाने को 2022 के मुख्यमंत्री के चेहरे से जोड़ कर देखा जा रहा है।

हालांकि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि चन्नी को बतौर मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया गया है। जबकि लिस्ट में हार्दिक पटेल का भी नाम है जोकि गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

कांग्रेस लगातार इस संबंध में पंजाब के लोगों को रिकार्डेड फोन काल करके फीडबैक जुटा रही है। वहीं, चन्नी को चमकौर साहिब और भदौड़ दो सीटों से उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने यह भी संकेत दे दिए कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है।

इसी प्रचार उत्तराखंड की लिस्ट में चन्नी को शामिल करके कांग्रेस ने इन संकेतों को और मजबूत कर दिया है। जबकि सिद्धू एक और चन्नी दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आलू के आड़ में लाई जा रही थी लाखों की शराब
Next post सिविल सेवा वन सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन शुरू