युवती को फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर किया गैंगरेप

सिगरेट से दागा प्राइवेट पार्ट्स

छत्तीसगढ़ की युवती से इंदौर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब डेढ़ माह तक युवती को बंधक बनाकर फॉर्म हाउस में रखा और दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके प्राइवेट पार्ट्स व शरीर के दूसरे अंगों को दांतों से काटा व सिगरेट से दागा।

जानकारी के मुताबिक युवती मूल रूप से बीजाघाट, बेमेतरा छत्तीसगढ़ की निवासी है। युवती की उम्र 32 वर्ष है। शनिवार को उसने शिप्रा पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। इसमें बताया कि राजेश विश्वकर्मा से मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर पहचान हुई थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। राजेश ने उससे  शादी का वादा किया और अपने साथ इंदौर लाया। यहां उसके फॉर्म हाउस पर  रखा। वह शादी का वादा करके दुष्कर्म करता रहा। फॉर्म हाउस पर अपने दोस्तों अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया भी आते थे जिनसे पहचान करवाई। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

करीब डेढ़ माह तक उसे फॉर्म हाउस में बंधक बनाकर रखा। दुष्कर्म के दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा और दांतों से काटा। एक बार ज्यादा चोट होने पर इलाज करवा दिया।

बाद में फॉर्म हाउस मालिक राजेश ने अपने साथी  के साथ उसे उसके घर छत्तीसगढ़ भिजवा दिया। धमकी दी कि किसी को कुछ न बताए। शनिवार को युवती इंदौर पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।

शिप्रा थाना पुलिस ने बताया कि घटना मांगलिया क्षेत्र की है। यहां बिल्डर राजेश विश्वकर्मा का फॉर्म हाउस है। इसी फॉर्म हाउस में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। राजेश ही युवती को अपने साथ लेकर आया था और उससे शादी का वादा किया था।

युवती की शिकायत पर आरोपी राजेश, अंकेश बघेल, विवेक विश्वकर्मा और विपिन भदौरिया सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नागदा (उज्जैन) के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इंदु आईटी स्कूल के प्रबंध संचालक संजय उमक बने दुर्ग जिलाअध्यक्ष 
Next post प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलती है मुफ्त इलाज की सुविधा