अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी

अरब सागर में पकड़े गए 10 पाकिस्तानी

भारतीय तटरक्षकों के हाथ रविवार को बड़ी उपलब्धि लगी है। तटरक्षक जहाज ‘अंकित’ ने शनिवार रात अरब सागर में अपने ऑपरेशन के दौरान एक पाकिस्तानी नाव ‘यासीन’ को पकड़ा है। इस नाव में चालक दल के साथ 10 पाकिस्तानी सवार थे।

पाकिस्तानी नाव भारतीय जलक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी चालक दल को पूछताछ के लिए पोरबंदर लाया जा रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव भारतीय जल क्षेत्र के अंदर छह से सात मील की दूरी में प्रवेश कर चुकी थी।

जैसे ही भारतीय तटरक्षक जहाज को पाकिस्तानी नाव ने देखा वे वापस भागने लगे, जिसके बाद तटरक्षकों कार्रवाई करते हुए नाव को पकड़ा।

नाव से अब तक दो टन मछली और 600 लीटर ईंधन बरामद किया गया है। पोरबंदर पहुंचने के बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ग्रामीणों ने ली मुस्लिमों के बहिष्कार की शपथ
Next post बर्फ की चादर पर ‘खुखरी डांस’ करते नजर आए जवान