5वें मेयर होंगे नीरज पाल,नाराज सुभद्रा सिंह का पार्षद पद से इस्तीफे की घोषणा

5वें मेयर होंगे नीरज पाल,नाराज सुभद्रा सिंह का पार्षद पद से इस्तीफे की घोषणा

चरौदा और रिसाली नगर निगम के बाद अब भिलाई की शहर सरकार पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। भिलाई के 5वें मेयर नीरज पाल होंगे। जबकि गिरवर बंटी साहू को सभापति चुना गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं भाजपा ने ने महेश वर्मा को मेयर और सभापति पद के लिए श्याम सुंदर राव को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर मेयर की बड़ी उम्मीदवार मानी जा रही कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह नाराज हो गई हैं। उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। फिलहाल उन्हें मनाने का दौर जारी है।

इससे पहले सुबह 70 नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महापौर और सभापति के नाम को लेकर सबसे बड़ी खींचतान इसी निगम में है। यहां कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई शुरू से दिखाई दे रही थी।

एक धड़ा विधायक देवेंद्र यादव की पसंद से एकांश को महापौर बनाना चाहता था। वहीं दूसरी ओर सुभद्रा सिंह भी अपनी दावेदारी पेश की थी। इसके साथ ही संदीप निरंकारी, नीरज पॉल, लक्ष्मीपति राजू और सीजू एंथोनी का नाम भी सामने आए थे। 70 वार्ड वाले भिलाई नगर निगम में कांग्रेस के 37, भाजपा के 24 और निर्दलीय 9 पार्षद शामिल हैं।

कांग्रेस को था शुरू से बगावत का डर

पार्षदों में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी या बगावत न हो, इसके लिए भी पार्टी अलर्ट है। इसीलिए पुरी से लौटकर आए सभी 70 पार्षदों को बुधवार को रायपुर के निजी होटल में ठहराया गया। यहां मंत्री मोहम्म्द अकबर और जिले के चुनाव प्रभारी व पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन ने शाम को हर एक पार्षद से व्यक्तिगत रूप से मिलकर महापौर और सभापति के नाम को लेकर उनकी राय जानी। इसमें कुछ पार्षदों ने देवेंद्र यादव की पसंद तो कुछ ने खुद की दावेदारी बताई। वहीं आधे से अधिक पार्षदों ने मुख्यमंत्री के निर्णय को अपना निर्णय बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ओमीक्रोन का पहला मामला, बिलासपुर में
Next post नीरज पाल महापौर,गिरवर साहू बंटी चुने गए सभापति