ओमीक्रोन का पहला मामला, बिलासपुर में

बिलासपुर: कोरोना का संक्रमण एक बार फिर देशभर में तेजी से पांव पसार रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकारों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है साथ ही कई सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। नाइट कर्फ्यू के साथ ही कई सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के एक मरीज की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच (WGS) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था।

स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन (“Omicron” B.1.1529) वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए,कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा बैठक
Next post 5वें मेयर होंगे नीरज पाल,नाराज सुभद्रा सिंह का पार्षद पद से इस्तीफे की घोषणा