बुल्ली एप मामला, दो गिरफ्तारियों से हड़कंप

चर्चित बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी हो चुकी हैं। अब तक मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। एक गिरफ्तारी बगंलुरु और दो उत्तराखंड से हुई हैं। उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी होने के बाद मुंबई पुलिस अभी भी राज्य में डेरा डाले हुए है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस मुंबई पुलिस से जानकारी जुटा रही है। खास बात ये है कि अभी तक गिरफ्तार हुए तीनों आरोपी स्टूडेंट हैं।मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया। वहीं देर रात कोटद्वार से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। दो गिरफ्तारी होने से उत्तराखंड पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

उत्तराखंड एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ अपने स्तर से जानकारियां जुटा रही है। तमाम सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इस तरह की एप पर भी नजर रखी जा रही है। एसटीएफ के अंतर्गत साइबर थानों की पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

दोनों आरोपी छात्र हैं। रुद्रपुर से गिरफ्तार हुई युवती 12वीं पास है और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तो वहीं कोटद्वार से हिरासत में लिया गया युवक दिल्ली के एक कॉलेज में अध्ययनरत है।

पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि रुद्रपुर से हिरासत में ली गई युवती का नाम श्वेता सिंह है। कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने बताया है कि मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात मयंक रावत को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वहीं कोटद्वार निवासी मयंक रावत दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट से बुल्ली एप से संबंधित पोस्ट किया था।

जांच में सामने आया है कि श्वेता नेपाली युवक के संपर्क में थी। उसने अपना ट्विटर हैंडल (अकाउंट) का नाम बदला था। उसने एक जनवरी को बुल्ली एप के जरिये महिलाओं की बोली लगवाई थी।

देर रात गिरफ्तारी के बाद बुधवार को मयंक का मेडिकल करवाया गया। स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड के बाद मुंबई पुलिस मयंक को अपने साथ ले जाएगी। वहीं श्वेता भी मुंबई में है। जहां उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मैं जिंदा लौट पाया पीएम मोदी-सीएम को धन्यवाद कहना,सुरक्षा में चूक
Next post बीच बाजार घेरकर मुखबिर की हत्या