एएसआई सुमन मलिक चोरी के आरोप में निलंबित

ओडिशा नए साल की दावत के लिए दो बकरे चुराने के आरोप में  पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। बोलांगीर के एसपी कुसालकर नितिन दगुडु ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोलांगीर जिले के सिंधीकेला थाने की एएसआई सुमन मलिक को बकरी चोरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आगे इसकी जांच की जाएगी।

बकरे के मालिक संकीर्तन गुरु ने आरोप लगाया कि उनके दो बकरे जब थाने परिसर में घूम रहे थे तब एएसआई सुमन मल्लिक ने उन्हें उठा लिया और मार डाला। संकीर्तन गुरु ने दावा किया कि उनकी बेटी ने पुलिस अधिकारियों को बकरियों को काटते हुए देखा।

गुरु ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने ऐसा नहीं किया और इसके बदले उन्हें धमकी दी।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोग शुक्रवार को सिंधीकेला थाने में जमा हो गए। इसके बाद, बोलांगीर के एसपी कुसालकर नितिन दगुडु ने मल्लिक को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post PM मोदी मेरठ को बड़ी सौगात, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का किया शिलान्यास
Next post स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव,कोरोना से संक्रमित