पुलिस मुखबिर बताकर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

बीजापुर   मानसिक रूप से विक्षिप्त ग्रामीण हेमंत बंडी (36) पुत्र मलैया बंडी की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। नक्सलियों ने हेमंत बंडी पर मुखबिरी का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मानसिक रूप से विक्षिप्त हेमंत बंडी 3-4 वर्षों से तिम्मापुर में रहकर खेती बाड़ी का काम करता था।

जानकारी अनुसार रात आठ बजे के लगभग जन मिलिशिया सदस्य के 4-5 नक्सली हेमंत बंडी के घर पहुंचे थे। घर के पीछे दरवाजे से 100 मीटर की दूरी पर ले उसकी धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

मृतक हेमंत बंडी के स्वजनों के समझाने के बाद भी नक्सली पुलिस के लिए मुखबिरी का आरोप लगाते रहे और उसे घर से ले जाकर हत्या कर दी। अपनी अपस्थिति दर्ज कराने के लिए अक्सर नक्सली ग्रामीणों की हत्या करते हैं।मृतक हेमंत बंडी के भाई विष्णु बंडी ने बताया कि हेमंत बंडी लगभग 10 वर्षों तक रोजगार सहायक की नौकरी भी किया है।

दिमागी हालात ठीक न होने के कारण नौकरी छोड़ गांव में रहकर खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। स्वजन के अनुसार हेमंत बंडी मानसिक रूप विक्षिप्त होने से गांव से कही बाहर नहीं जाता था।

बासागुड़ा से पुलिस के जवान गांव तिम्मापुर गये।शव को बासागुड़ा लाया गया है जहां पोस्ट मार्टम किया जायेगा। मृतक के स्वजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CG के नए इलाकों में फैला संक्रमण
Next post e-shram कार्डधारकों को हर महीने मिलेंगे 500-500 रुपये