एक लाख की रिश्वत लेते हुए, सीएमओ को पकड़ा लोकायुक्त टीम

चित्रकूट(ब्यूरो) उत्तर प्रदेश  चित्रकूट में शुक्रवार सुबह लोकायुक्त ने नयागांव थाना क्षेत्र के सीएमओ नगर पंचायत कृष्णपाल सिंह के यहां छापा मारा और रंगे हाथों एक लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
 जानकारी के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के मामले में रिश्वत लेने की बात सामने आ रही है। लोकायुक्त की टीम आरोपी सीएमओ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। 

स्थानीय अनिल तिवारी नामक युवक ने शिकायत की थी कि सीएमओ ने अनुकंपा नियुक्ति करने के बदले में एक लाख रुपये की मांग की थी। कई दिनों से उसे टरकाया जा रहा था।

आज सुबह योजनाबद्ध तरीके से सतना जिले से लोकायुक्त की टीम ने चित्रकूट में स्थित प्रमोद वन में सीएमओ के आवास पर छापेमारी की और रिश्वत के एक लाख रुपये के साथ उन्हें पकड़ लिया।

एक साल पहले अनिल तिवारी के पिता दयाशंकर तिवारी उर्फ लाला की कोरोना के चलते मृत्यु हो गई थी। दयाशंकर तिवारी नगर परिषद चित्रकूट में टाइम कीपर के पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तिजोरियाें में मिले नोटों के बंडल,अखिलेश यादव की फोटो के साथ लॉन्च किया इत्र
Next post दुर्ग में कोरोना से एक मौत,संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा